बाहुबली प्रभास ने किया शाहिद कपूर को कॉल- कबीर सिंह के टीजर देख की जमकर तारीफ
अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हैं और इसके टीजर ने तो रिलीज होकर धमाका ही कर दिया है। बीते साल शाहिद कपूर ने पद्मावत में भी दमदार अभिनय किया था कबीर सिंह के टीजर रिलीज के बाद साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने शाहिद कपूर की काफी ज्यादा तारीफ की है। दरअसल प्रभास ने शाहिद को फोन किया और उनको बधाई दी थी। इसका खुलासा उनके स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने दी थी।
इस फिल्म की बात करें तो फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक हैं। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा नजर आए थे। कहानी की बात करें तो अर्जुन रेड्डी एक शराब की लत से पीड़ित सर्जन की कहानी है..

जो अपनी गर्लफ्रेंड की शादी के बाद इस लत में और डूबता चला जाता है और खुद को बर्बाद करने की तरफ बढ़ जाता है। यह फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होने वाली है।
फिल्म के टीजर से साफ है कि यह फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है। शाहिद कपूर काफी समय के बाद लीड में रोल नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications