फोटो के साथ पार्थ समथान ने शेयर किया अपना दर्द- 3 सालों में मेरे साथ बहुत कुछ हुआ, पिता को खोया
टीवी के लोकप्रिय स्टार पार्थ समथान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा मैसेज शेयर किया है जो कि वायरल हो गया है। जी हां, पार्थ समथान अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे हैं। खासकर बीते एक साल से लॅाकडाउन के दौरान। अपने गुजरे 3 साल को लेकर पार्थ समथान ने एक खास पोस्ट लिखा है जो कि काफी देखा जा रहा है।
पार्थ समथान ने अपनी पहले की और इस साल की दो फोटो को एक साथ फ्रेम करके एक भावुक नोट लिखा है और बताया है कि कैसे उनके लिए गुजरा हुआ वक्त दर्द भरा रहा है। कसौटी जिंदगी 2 फेम पार्थ समथान ने अपने ट्रांसफॅार्मेशन लुक को यहां पर दिखाया है। जिस पर कई सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं।

पार्थ ने बताया है कि कैसे उनके लिए बीता हुआ समय एक रोलर कोस्टर राइड जैसा था। पार्थ ने कैप्शन में लिखा है कि गुजरे तीन साल में मेरे साथ बहुत कुछ हुआ है। कसौटी से शुरू हुआ और फिर मैंने घर खरीदा। इसके बाद पिता को मैंने खोया। फिर कोरोना वायरस से जूझा। जिंदगी ने मुझे कई चैलेंजेज दिए हैं।
मैंने इस पर कुछ नहीं किया। सिवाए आगे बढ़ते रहने के। खुद को आगे बढ़ाता गया और हां, यह राइड बिल्कुल भी मजेदार नहीं थी। मेरे लिए ये एक रोलर कोस्टर राइड थी। लेकिन मैं जानता हूं कि जिंदगी ऐसी ही होती है। मैं उन लोगों का आभारी हूं जिनके साथ मैंने काम किया। मेरे पास कुछ शानदार और खूबसूरत यादें हैं।
सभी का शुक्रिया। चियर्स भविष्य के लिए। क्योंकि हमें आगे बढ़ते रहना है और सफर अभी आगे बहुत लंबा तय करना है। बता दें कि पार्थ ने जो अपनी साल 2021 की फोटो शेयर की है वो न्यूयॅार्क टाइम्स स्क्वायर की बिल्डिंग के पास की है। जहां पर पार्थ फोटो में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। पार्थ का नया लुक नए हेयरकट में नजर आ रहा है। पार्थ के इस नए लुक पर उनके फैंस तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











