महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाने वाले मशहूर एक्टर पंकज धीर का निधन, 68 की उम्र में इसलिए छोड़ गए दुनिया

Actor Pankaj Dheer Death: दिग्गज अभिनेता और महाभारत में अपने किरदार को लेकर मशहूर हुए पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वो कैंसर जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे और काफी समय से लंबी लड़ाई लड़ रहे थे।
हालांकि बाद में मौत ये जंग जीत गई और वो इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। बता दें कि अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज़ खान ने सोशल मीडिया पर उनके निधन को लेकर पक्की मुहर लगाई है।
जैसे ही खबर सामने आई अभिनय की दुनिया में दुख छा गया है और लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। पंकज धीर एक ऐसे कलाकार थे जिन्होने टीवी से लेकर फिल्मों तक में कई शानदार प्रोजेक्ट्स में काम किया है।
लंबे समय से चल रहा था इलाज
रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज धीर कथित तौर पर काफी लंबे समय से अपने स्वास्थ्य से जूझ रहे थे। कुछ अन्य समस्याओं के बीच कैंसर जैसी बीमारी ने उनके शरीर को जकड़ लिया था। इलाज हुआ और एक सर्जरी भी करवानी पड़ी लेकिन कैंसर से हार गए। एक्टर फिरोज खान ने पंकज धीर को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है और लिखा, "सज्जन!!! अलविदा। पीडी, आपकी बहुत याद आएगी। ईश्वर आपको आशीर्वाद दे।" इसके बाद से फैंस काफी दुखी हैं और कमेंट्स कर रहे हैं।
कई स्टार्स के साथ किया काम
पंकज धीर ने सलमान खान समेत कई सुपरस्टार्स के साथ ढेरों फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के बाद उनको की टीवी सीरियल्स में भी देखा गया था। अभिनय में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके अंतिम संस्कार को लेकर खबर आई है कि आज शाम 4:30 बजे, पवन हंस, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई के बगल में किया होगा। देखने वाली बात होगी कि इस मौके पर इंडस्ट्री के कौन कौन से सितारे वहां पहुंचते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












