तेलंगाना के मुख्यमंत्री की भूमिका में नजर आएंगे ये सुपरस्टार..शानदार
राजनीति से जुड़ी फिल्में देखना लोग पसंद करते हैं और खासकर अगर बायोपिक हो तो और भी ज्यादा।ताजा खबर ये है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर मधुरा श्रीधर बायोपिक बनाने जा रहे हैं और इसके उन्होंने एक्टर का नाम भी फाइनल कर लिया है।
[सनी देओल की अगली फिल्म की पहली तस्वीर..खास शख्स ने की शेयर ]
जी हां ये कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी केसीआर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।पहले इस फिल्म के लिए राजकुमार राव पर चर्चा हो रही थी लेकिन आखिरकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम फाइनल किया गया है।

फिल्म कुछ अपने प्री-प्रोड्क्शन स्टेज में है। मेकर्स ने केसीआर के किरदार को निभाने के लिए तीन एक्टर्स के नाम पर चर्चा कर रहे हैं लेकिन उनके लिस्ट में सबसे टॉप पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं क्योंकि उनकी शक्ल काफी हद केसीआर से मिलेगी है। लेकिन नवाजुद्दीन से मिलने से पहले वो पूरी तरह स्क्रीप्ट तैयार कर लेना चाहते हैं।नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी जानते हैं मेकर्स को उन्हें कास्ट करने में दिलचस्पी है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी कुछ दिनों पहले हैदराबाद में बाबूमोशाय बंदूकबाज के प्रमोशन के सिलसिले में थे और जब उनसे इस फिल्म के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि "साउथ में एक से बढ़कर एक फिल्में बनती हैं और अगर उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आया तो वो जरूर फिल्म के लिए अपनी हामी भरेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications











