अभिनेता Naseeruddin Shah ने एक बार फिर से दिया इंडस्ट्री पर विवादित बयान

Naseeruddin Shah

Naseeruddin Shah: हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने खुले विचारों और विवादित बयानों के लिए भी जाते हैं, वह अलग बात है कि उनकी कलाकारी भी काफी शानदार है, जिसको फैंस बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में अभिनेता से इंडस्ट्री को लेकर बयान दिया है जिसके चलते उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

एक्टर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और सभी धर्मों को जोड़ते हुए अपने विचार रखें है, और ऐसा पहली बार नहीं है कि अभिनेता ने अपनी बात ऐसे खुलकर रखी है क्योंकि इससे पहले भी विवादित बयानों को लेकर वह हमेशा ही आगे रहते हैं।

एक इवेंट के दौरान हिंदी फिल्मों को लेकर अभिनेता ने बात की है। उन्होंने कहा कि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने किसी भी धर्म को नहीं छोड़ा है मजाक उड़ाने के लिए। स्टीरियोटाइप में तो माहिर है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री।

उन्होंने आगे कहा कि, बीते 100 साल से बॉलीवुड फिल्में बनाते आ रहा है। तभी से लेकर आज तक हिंदी फिल्मों ने हर धर्म और हर कौम का मजाक बनाया है, जो कि अब भी जारी है। इंसानी आदत है दूसरों की तकलीफ पर हंसना और उसका मजाक उड़ाना।

लेकिन हम लोग न तो अपनी परेशानियों पर हंसते हैं और न ही मजाक बनाते हैं। इस बीच इवेंट में अभिनेता की पत्नी रत्ना पाठक भी मौजूद थीं। उन्होंने भी बॉडी शेमिंग को लेकर बात की। उन्होंने शरीर की बनावट का मजाक उड़ाने वाले लोगों पर निशाना साधा है।

आपको बता दें कि नसीरुद्दीन शाह की वेब सीरीज ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड का ट्रेलर सामने आया था। सीरीज में एक्टर मशहूर मुगल शासक अकबर के रोल में नजर आएंगे। एक्टर की यह वेब सीरीज जल्द ही जी5 पर रिलीज होगी। फैंस को इसका इंतजार है क्योंकि अभिनेता की कलाकारी का एक अलग ही जादू चलता है।

Read more about: naseeruddin shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X