फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर की मां का निधन, बॉलीवुड में पसरा सन्नाटा
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर की माता निर्मला पाटेकर का निधन हो गया है वो 99 साल की थी। मां के निधन से शोक में पाटेकर परिवार को ढांढस बढ़ाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी पहुंचेl मंगलवार की देर शाम निर्मला पाटेकर का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान गृह में किया। नाना सहित उनके परिवार और करीबी लोगों ने निर्मला पाटेकर को भावभीनी विदाई दीl
गौरतलब है कि उनकी मां काफी समय से बीमार थी और उनकी बढ़ती उम्र के कारण उनकी याददास्त भी काफी ज्यादा कमजोर हो चुकी थी। नाना पाटेकर के लिए काफी ज्यादा दुख की घड़ी है क्योंकि वो पहले से भी काफी सारी परेशानियों में घिरे हुए हैं।

बता दें कि नाना पाटेकर अपनी मां के मौत के समय घर पर नहीं थे बल्कि उसके बाद खबर मिलने पर वो घर पहुंचे।नाना पाटेकर के पिता मुंबई में टेक्सटाइल प्रिंटिंग का काम करते थे और नाना अपनी माँ के पास मुराड में ही रहते थे।
बीते दिनों बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ही जाने माने अभिनेता सौरभ शुक्ला की माँ का भी निधन हुआ था। इसके बाद अभिनेता मनोज बाजपेई सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दी l


Click it and Unblock the Notifications