54 साल की उम्र में अभिनेता मुकुल देव का निधन, सदमें में परिवार और फैंस

Actor Mukul Dev Death- इंडस्ट्री से इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ ही है जिसने सभी को दुखी कर दिया है। सन ऑफ सरदार और जय हो जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से धमाका करने वाले अभिनेता मुकुल देव का अचानक निधन हो गया।
सामने आ रही शुरुआती रिपोर्ट्स में पता चला है कि निधन के वक्त वो दिल्ली में थे और बकौल उनका दोस्त वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि उनकी आकस्मिक मृत्यु क्यों हुई है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक कारण अभी पता नहीं चला है।
करीबी दोस्त ने किया कंफर्म
इस खबर के सामने आते ही अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल और मुकुल की करीबी दोस्त ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया। उन्होने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। दीपशिखा ने लिखा, ''मुझे यकीन नहीं हो रहा है मुकुल, RIP.'' बता दें कि उनके करीबियों को काफी बड़ा झटका लगा है और लोग हैरान हैं कि अचानक ये क्या हो गया।
अभिनेता राहुल देव के भाई
मुकुल देव अच्छी फैमिली बैकग्राउंड से हैं। उनके भाई राहुल देव काफी मशहूर एक्टर है और उन्होन ढेरों हिंदी फिल्मों में काम किया है। मुकुल देव राहुल के छोटे भाई हैं। राहुल फिलहाल साउथ की फिल्मों में नजर आ रहे हैं।
मुकुल देव ने अभी तक जो भी फिल्में की हैं उनमें वो काफी कमाल लगे हैं। यही कारण है कि लोग उनका निगेटिव और पॉजिटिव दोनों साइड देखना काफी पसंद करते थे। मुकुल देव ने दस्तक, यमला पगला दीवाना, आर... राजकुमार, जय हो और सन ऑफ सरदार जैसी काफी अच्छी फिल्में की हैं।
इन फिल्मों के साथ उन्होने अपना अलग नाम बनाया था लेकिन शायद ही किसी को पता था कि वो इतनी जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। ना सिर्फ हिंदी फिल्मों में बल्कि कई क्षेत्रीय फिल्मों में भी उन्होने शानदार काम किया था। मुकुल देव के रूप में हिदी सिनेमा का एक बड़ा नुकसान हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











