फेक अकाउंट बनाकर बड़ा धोखा, मनोज बाजपेयी ने फैंस को किया आगाह, बोला- सावधान रहना
बॅालीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी बाकी कलाकारों की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कोरोना लॅाकडाउन में आम लोगों के साथ खास लोग यानी कि स्टार्स ने जमकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया है। इससे सभी वाकिफ हैं कि सोशल मीडिया पर कई बार स्टार्स को फेक अकाउंट के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे ही तकलीफ से बचने के लिए मनोज बाजपेयी ने एक उपाय खोज निकाला है।
कोरोना लॅाकडाउन के खत्म होने के बाद सिनेमाघर शुरू हो गए। ऐसे में मनोज बाजपेयी की फिल्म सूरज पर मंगल भारी को सिनेमाघर में रिलीज किया गया। मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म में अपनी बाकी फिल्मों से हटके रोल किया है। लेकिन इसके साथ मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज दिया है।

अपने फैंस को आगाह भी किया है। मनोज बाजपेयी की लोकप्रियता का इस्तेमाल करते हुए एक शख्स ने उनकी फेक आईडी बनाकर लोगों को गुमराह किया है। इसकी जानकारी खुद मनोज बाजपेयी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। मनोज बाजपेयी ने इस फेक शख्स की पोल खोलते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है।
इस पोस्ट में मनोज बाजपेयी नाम की फेक आईडी भी दिख रही है। मनोज बाजपेयी ने इसे ट्विटर पर दिखाते हुए कहा है कि ये फेक अकाउंट है। सतर्क रहे। इस पर मनोज बाजपेयी के फैंस उन्हें लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी जल्द ही अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज द फैमिली मैन के अगले सीजन के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। फैंस उनके इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications