मनोज बाजपेयी के पिता गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे अभिनेता
सूत्रों के मुताबिक अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता की हालत काफी नाजुक है। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर सुनने के बाद अभिनेता अपने 83 वर्षीय पिता को देखने और परिवार के साथ रहने के लिए, केरल से दिल्ली पहुंच चुके हैं। केरल में मनोज बाजपेयी अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है।
बता दें, इसी साल जून महीने में भी मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी की सेहत बिगड़ गई थी, जब अभिनेता 'फैमिली मैन 2' से समय निकालकर पिता को देखने घर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था, फिल्में तो होती रहेंगी, लेकिन पिता के साथ समय बिताना सबसे बड़ी दौलत है।

गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी बिहार के रहने वाले हैं। 17 साल की उम्र में वह पढ़ाई के लिए दिल्ली गए और फिर फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंचे। तीन नेशनल अवार्ड और पद्मश्री सम्मानित 52 वर्षीय अभिनेता वर्तमान में अपनी फिल्में और ओटीटी रिलीज के लिए खूब सराहना बटोर रहे हैं।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बारे में बोलते हुए मनोज ने साझा किया था, "बहुत सारे शानदार अभिनेता हैं जो ओटीटी पर काम कर रहे हैं। उनका प्रदर्शन इतना अद्भुत है कि मैं उनसे एक या दो चीजें सीखता रहता हूं।"
अपने करियर पर बात करते हुए वो कहते हैं, "मैं 1993 से फिल्मों में काम कर रहा हूं। मेरी पूरी कोशिश रहती है कि हर जॉनर को एक्सप्लोर किया जाए और अपने तरीके से उसमें योगदान किया जाए। इससे उत्साह बना रहता है। कम से कम मुझे तो ऐसा ही लगता है। मैं किसी भी शैली को जज नहीं करता।"


Click it and Unblock the Notifications