..................... actor Mangal Dhillon dead of heart attack at 48 Mangal Dhillon last rites and funeral - Hindi Filmibeat

सतीश कौशिक के बाद 48 साल की उम्र में इस एक्टर का निधन, शोक में डूब परिवार

Mangal Dhillon

Mangal Dhillon Death: कैंसर से जूझ रहे पंजाबी सिने स्टार, निर्देशक और निर्माता मंगल ढिल्लों का अपने जन्मदिन से ठीक एक हफ्ते पहले रविवार को लुधियाना के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले ढिल्लों ने फिल्मों और धारावाहिकों की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी।

25-30 हिंदी फीचर फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में किया काम

उन्होंने कुछ सालों तक नई दिल्ली और मुंबई में कमर्शियल वॉयस देने के अलावा दूरदर्शन और रेडियो प्ले में काम किया। 1987 में उन्हें रमेश सिप्पी के टीवी धारावाहिक 'बुनियाद' में लुभया राम की भूमिका मिली। 'बुनियाद' के बाद उन्होंने लगभग 25-30 हिंदी फीचर फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया।

इस सीरीयल में किया काम

उनमें 'युगांधर', 'लक्ष्मण रेखा', 'निशाना', 'विश्वात्मा', 'खून भरी मांग' और 'आजाद देश के 'गुलाम' प्रमुख हैं। 'जुनून', 'पैंथर', 'घुटन', 'किस्मत' और 'नूरजहां' जैसे सीरियल्स भी उन्होंने किए।

सुखबीर बादल ने जताया शोक

ढिल्लों के निधन से दुखी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि यह भारतीय सिनेमा की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है।

किया ये ट्वीट

उन्होंने ट्वीट किया, उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज और नाटकीय प्रदर्शनों को कई लोग याद करेंगे। मैं शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

Read more about: mangal dhillon bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X