अबु सलेम का आदमी बन अभिनेता महेश मांजरेकर को दी धमकी- 35 करोड़ की मांग- आरोपी गिरफ्तार
अभिनेता महेश मांजरेकर ने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में दमदार रोल किए हैं। लेकिन इस समय उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हो जो कि चौकाने वाली है। हाल ही में अभिनेता को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर किसी ने फोन करके धमकाया था और उनसे 35 करोड़ रुपए की मांग की थी। इस मामले के सामने आने के बाद अभिनेता ने मुंबई पुलिस को इसकी शिकायत की थी।
अब खबर आ रही है कि कि इस मामले में शानदार काम करते हुए एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने आरोपी को पकड़ लिया है। गौरतलब है कि इस केस के लिए महेश मांजरेकर ने दादर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी।

इस मामले की जांच के लिए दादर पुलिस ने केस को एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को ट्रांसफर कर दिया था। पता ये चला है कि बीते बुधवार को महेश मांजरेकर को एक कॉल आया था और इस ने कहा था कि वो अबु सलेम का आदमी बोल रहा है।
35 करोड़ की मांग करते हुए ये धमकी दी थी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो अंजाम काफी बुरा होने वाला है। अब एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कहा है कि..
ये व्यक्ति जिसकी उम्र 34 साल है, उसका अबु सलेम से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने इस व्यक्ति को रत्नागिरी से गिरफ्तार किया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











