..................... actor kushal tandon defends gauhar khan - Hindi Filmibeat

धर्म परिवर्तन वाले बयान से पलटे कुशाल, ब्रेकअप नहीं हो गया पैचअप

गौहर के धर्म परिवर्तन वाले बयान पर कुशाल टंडन ने बंदर गुलाटी मारी है। कहा कि गौहर ने उन पर धर्म परिवर्तन के लिए कोई दवाब नहीं डाला है। उन्होंने जो भी कुछ कहा, गुस्से की वजह से कहा है। उनकी बांतों में कोई सच्चाई नहीं है। इससे पहले कुशाल ने अपने ट्वीटर एकांउट पर ट्वीट कर गौहर के साथ अपने ब्रेकअप का खुलासा किया था। ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच पैचअप हो गया है। गौहर-कुशाल बिग बाॅस सीजन-7 की सबसे चर्चित जोड़ी रही।

Kushal Tandon

गौरतलब है कि सोमवार को कुशाल ने 'For the world .....' शीर्षक से एक ट्वीट किया। जिसमें वह धर्म परिवर्तन की बात से मुकरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि कभी कभी जिंदगी में ऐसा समय आता है जब गुस्सा आपके तर्क और प्यार पर हावी हो जाता है। दो दिन पहले मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ, जब एक छोड़ी से झगड़े के कारण गुस्से के आवेग में मैंने अपने पत्रकार दोस्त से अपनी प्यारी गौहर के बारे में कुछ कह दिया। इसमें से कुछ भी सच नहीं है, क्योंकि ये बातें कहते वक्त मैं बेहद गुस्से में था।

जब अलग-अलग बैकग्राउंड से 2 लोग साथ आते हैं तो उनमें घर, परिवार, बच्चे और धर्म जैसे हर तरह के टॉपिक पर बातें होती हैं। किसी भी सामान्य कपल की तरह मेरे और गौहर के बीच भी ऐसी बातें हुई हैं। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि हममें से कोई एक-दूसरे पर कुछ थोपने या एक-दूसरे के विचार बदलने की कोशिश कर रहा था। हो सकता है कि मैंने ये बातें गलत तरह से बताई होंए जो कि सुनने में बुरी लगी हों। उसका 'गौहर' सम्मान मेरा सम्मान है, और उसकी तरफ उठने वाली कोई अंगुली मेरी तरफ भी उठेगी। जोड़ी का ब्रेकअप अब पैचअप में बदल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X