अगली फिल्म की तैयारी में जुटे कार्तिक आर्यन, जिम से शेयर की तस्वीरें, बॉडी देखकर फैंस हैरान
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बीते दिन जिम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान हैं। इस तस्वीर में कार्तिक अपने ट्रेनर के साथ बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक्टर की टोन्ड बॉडी को देखकर कह जा सकता है कि कार्तिक जोर शोर से अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक की यह तस्वीर वायरल हो रही है।
कार्तिक की इस तस्वीर पर वरुण धवन, फराह खान, सनी सिंह जैसे कलाकारों ने प्रतिक्रिया देते हुए तारीफ की है। खास बात है कि 'प्यार का पंचनामा' से लेकर 'लव आजकल' तक कार्तिक ने अपने फिजिक के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है। ये पहली बार है, जब कार्तिक को ऐसे लुक में फैंस देखेंगे।

ये किस फिल्म की तैयारी हो रही है, फिलहाल एक्टर ने इसका खुलासा तो नहीं किया। लेकिन बता दें, कार्तिक का नाम फिलहाल 3-4 प्रोजेक्ट के साथ जोड़ा जा रहा है, जिनकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
इन दिनों कार्तिक को बॉलीवुड में सबसे व्यस्त अभिनेताओं में देखा जा रहा है। जहां उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज के तैयार है, वहीं अभिनेता बैक टू बैक फिल्में साइन भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications