करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा बसु के लिए लिखा Special Note, शेयर की खास तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अनाउंस किया है कि वो माता-पिता बनने जा रहे हैं। 43 वर्षीय बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी शूट की तस्वीरें शेयर की। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी जिंदगी के इस पल को एन्जॉय कर रहे हैं। अब करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी और पिता बनने के सुखद एहसास को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की है।

करण सिंह ग्रोवर ने इस पोस्ट के जरिए अपनी खुशियों को बयां किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ अपनी और बिपाशा की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें बिपाशा बसु ब्लैक मोनोकनी में बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। करण सिंह ग्रोवर ने तस्वीर के साथ अपने पोस्ट में लिखा है कि पिता बनना उनके सबसे खूबसूरत सपनों में से एक था।

Actor karan singh grover shares heartfelt note for pregnant wife bipasha basu

जब दोनों को प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो दोनों की खुशियों को ठिकाना नहीं था। करण सिंह ग्रोवर ने लिखा है- 'मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि यह इतना इंटेंस एहसास होगा। मैं कुछ समझ भी नहीं पा रहा था। हर कदम पर यह एहसास हो रहा है कि एक महिला इस समय किस दौर से गुजरती है।'

करण सिंह ग्रोवर ने आगे लिखा है- एक महिला के अंदर होने वाले इस अथाह चमत्कार के साथ अनंत, अनकही, अव्यक्त और कभी-कभी किसी का ध्यान न जाने वाली कठिनाइयों को मैं देख पा रहा हूं। बिना शर्त प्यार क्या है, भगवान क्या हैं, निर्माता क्या है, यह सबकी मेरे लिए यही व्याख्या है। मैं इन महीनों की उथल-पुथल के बीच यही सोचता हूं कि हम सब इस बारे में हर समय बात कैसे नहीं करते हैं?"

आगे करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा है, 'मैं लगातार बदल रहा हूं। यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि चीजों को कैसे बेहतर बनाया जाए और खुद को बेहतर कैसे बनाया जाए। मैं एक महिला के इस चमत्कार का साक्षी बनने के लिए लगातार कृतज्ञ हूं, उसके भीतर एक जीवन बना रहा हूं और इसे अपने दिन का एक हिस्सा बना रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं जो महसूस कर रहा था उसे शब्दों में व्यक्त करने की प्रतीक्षा कर रहा था।'

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 2015 में 'अलोन' फिल्म के दौरान हुई थी। दोनों ने 2016 में शादी कर ली। अब शादी के 6 सालों के बाद बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X