इस अभिनेता ने कंगना रनौत को कहा स्टैंडअप कॉमेडियन, अभिनेत्री ने किया था ऐसा पोस्ट!
कंगना रनौत को हाल ही में विवादित ट्वीट के बाद ट्विटर ने आजीवन बैन कर दिया है और उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। हाल ही में कंगना रनौत ने एक ऐसा ट्वीट किया था जिसके बाद टीवी के मशहूर अभिनेता करण पटेल ने उनका मजाक बनाया है। करण ने कंगना रनौत को स्टैंडअप कॉमेडियन तक कह डाला है। दरअसल कंगना ने लिखा था कि.. 'लोग ऑक्सीजन प्लांट्स लगातार बना रहे हैं,
टन के टन ऑक्सीजन सिलेंडर ले रहे हैं, जितना ऑक्सीजन हम वातावरण से ले रहे हैं उसकी भरपाई कैसे करेंगे? हम लोगों ने अपनी गलती से कुछ नहीं सीखा है और लगातार तबाही ला रहे हैं।'

इसी बात को लेकर कंगना का काफी मजाक बनाया जा रहा है। करण लिखते हैं कि.. 'ये महिला देश की सबसे मजेदार स्टैंड अप कॉमेडियन है।' ये पोस्ट काफी चर्चा में चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












