कमल हासन ने कर दिया ऐलान, इन पार्टियों से हाथ मिलाकर 2019 में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
काफी समय से चर्चा में चल रहे अभिनेता कमल हासन ने आखिर इस बात का ऐलान कर दिया कि वो इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। उनका कहना है कि वो समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं। इसके अलावा मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) का कहना है कि वो काफी जल्दी चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के नाम का चयन भी करना शुरु करने वाली है।
कई बातो के साथ उन्होने जिक्र किया कि उनकी पार्टी आने वाले समय में तमिलनाडु पर ही ध्यान देगी और यहीं पर वो चुनाव भी लड़ेगी। हालांकि इस बात को करते हुए उन्होने इसका कोई जिक्र नहीं किया कि उनका क्या प्लान और पूछे जाने पर बताने से मना कर दिया।

उनका कहना था कि ये बाते वो मीडिया के सामने नहीं बता सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में नेता से अभिनेता बने कमल हासन ने मक्कल निधि मय्यम के नाम से अपनी खुद की पार्टी बनाई थी।
उन्होने इशारों में ये भी बता दिया कि वो भ्रष्टाचार पार्टियों से हांथ नहीं मिलाएंगे पर वो क्षेत्रीय दलों को लेकर चलेंगें। गौरतलब है कि उनका इशारा एआईएडीएमके और डीएमके की तरफ ही था। कमल हासन के पहले भी भारत के कई अभिनेता राजनीति में आ चुके हैं...


Click it and Unblock the Notifications











