66 साल के कमल हासन ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन, बोला- भ्रष्टाचार के खिलाफ टीकाकरण अगले महीने
कोरोना वायरस के तूफान के बाद दुनिया को कोरोना वैक्सीन का इंतजार रहा है। आखिकार वैक्सीन आ गई है, साथ ही इसे आम जनता के बीच भी लाया जा रहा है। कोरोना टीका लगाने के लिए आम से लेकर खास तक अपने हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इस फेहरिस्त में एक नाम शामिल हो गया है एक्टर कमल हासन का भी।
कमल हासन ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सभी को सोशल मीडिया के जरिए दी। जहां पर वैक्सीन लगवाते हुए कमल हासन ने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ कमल हासन लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

साथ ही कमल हासन ने एक खास मैसेज भी लिखा है जो कि आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि कमल हासन हाल ही में अभिनेता से नेता बने हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय हर मसले पर जाहिर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











