कादर खान की हुई गलत सर्जरी..बेटे ले गए इलाज कराने कनाडा
कादर खान फिलहाल कनाडा के हॉस्पिटल में हैं और उनकी हालत काफी नाजुक है।
बॉलीवुड अभिनेता कादर खान की तबीयत काफी खराब हो गई है, वो इलाज के लिए कनाडा गए हैं। 80 साल के कादर खान पिछले 3 सालों से बीमार हैं, वो पैर में दिक्कत की वजह से व्हील चेयर पर भी रहते हैं।
कादर खान आखिरी बार 2015 में मीडिया के सामने आए थे, उसके बाद बीमारी के चलते वो लाइमलाइट से दूर हैं। पिछले साल वो हरिद्वार में बाबा रामदेव के आश्रम में भी गए थे, लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ। कादर खान ने हाल में ही अपने घुटने की सर्जरी कराई थी जिसका कोई फायदा नहीं हुआ।

कनाडा में उनकी देखभाल उनका बेटा और उसकी पत्नी कर रहे हैं। अपनी बीमारी के कारण कादर खान पिछले काफी दिनों से लाइमलाइट से दूर हैं। वे आखिरी बार साल 2015 में 'हो गया दिमाग का दही' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मीडिया के सामने आये थे।
कादर खान के साथ कई फिल्म में काम कर चुके शक्ति कपूर का कहना है कि वो बहुत कोशिश कर रहे कि कादर खान के बारे में कोई जानकारी मिल सके लेकिन किसी से कॉन्टेक्ट नहीं हो पा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications