..................... actor John Abraham says Salman khan is a Atom bomb of Bollywood - Hindi Filmibeat

परमाणु: सलमान खान है बॉलीवुड के एटम बम, जॉन अब्राहम ने बोल दी इतनी बड़ी बात

जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके काफी अच्छा रिसपॉंस मिल रहा है। बता दें कि इस फिल्म के लिए लोग काफी समय से इंतजार कर रहे है और फिल्म की डेट एक के बाद एक बढ़ती ही चली जा रही है। अब ये फिल्म 25 मई को रिलीज की जाएगी। देखा जाए तो इस फिल्म ने डेट बदलने के मामले में सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हाल ही मे एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के इंटरव्युव के दौरान जॉन अब्राहम ने सलमान खान को आइटम बम कह दिया। जी हां चौकिए मत क्योंकि जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु एक एक ऐसी फिल्म है जो कि पोखरण पर बनी है और बम और मिसाइल्स के परीक्षण आदि दिखाए गए है।

John abraham, salman khan, parmanu, जॉन अब्राहम, सलमान खान, परमाणु

इसी पर बात करते हुए उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड के में एटम कौन है तो उन्होने कहा कि बॉलीवुड का आइटम बम सलमान खान है क्योंकि वो जो कुछ भी करते है वो शोर मचा देता है।

आपको बता दे कि जॉन अब्राहम काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है और लोग इसके लिए इंतजार कर रहे है। फिल्म की बात करें को फिल्म काफी समय से रिलीज होने का इंतजार कर रही थी पर किसी ना किसी कारणवश फिल्म की रिलीज डेट टल रही थी।

हालांकि अब इसकी रिलीज डेट 25 मई फाइनल है और फिल्म रिलीज के लिए दम तैयार है। इस फिल्म मे जॉन के साथ डायना पेंट्री नजर आने वाली है जो कि काफी खुश नजर आ रही है।

फिल्म की कहानी पोखरण के ऊपर पूरी तरह से निर्भर है जिसमे परमाणु बम बनाना और उसको टेस्ट करना और ध्यान रखना कि इसके बारे में जानकारी सैटेलाइट से नजर रख रहे पड़ोसी देशों को भी ना हो।

बता दें कि हाल ही में करण जौहर ने फिल्म देखी थी और फिल्म की जमकर तारीफ की थी। उन्होने कहा कि फिल्म को देखकर मजा आ गया और फिल्म आपको आखिरी तक सीट से उठने नहीं देगी।

जॉन अब्राहम ने इसके पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दी है और उनकी आखिरी रिलीज थी फोर्स 2 थी जो कि लोगो को काफी ज्यादा पसंद आई थी।

इस फिल्म से तो लोगों को कुछ और ही उम्मीद है और देखना ये है कि लोगों की उम्मीदों पर जॉन खरे उतरते है कि नहीं। फिल्म कल यानि 25 मई को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X