..................... जिमी शेरगिल अरेस्ट, कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप- नाइट कर्फ्यू में शूटिंग करके बुरे फंसे | Actor Jimmy Shergill arrested breaking Covid lockdown rules shooting in night curfew - Hindi Filmibeat

जिमी शेरगिल अरेस्ट, कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप- नाइट कर्फ्यू में शूटिंग करके बुरे फंसे

देशभर में कोरोना का हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में राज्यों सरकारों ने सख्त नियम कोरोना को देखते हुए लागू किए हुए हैं। ऐसे में पंजाब में अभिनेता जिमी शेरगिल को गिरफ्तार किया गया है। कोरोना लॉकडाउन के प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में जिमी शेरगिल समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने जिमी शेरगिल को लॉकडाउन तोड़ने और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उनपर एक दिन पहले फिल्म की शूटिंग करने के सिलसिले में आरोप में चालान कटने की खबरें भी सामने आई थीं।

 Jimmy Shergill

खबरों की मानें तो जिमी शेरगिल पंजाब के लुधियाना में वेब सीरीज योर ऑनर की शूटिंग कर रहे हैं। उनके अलावा शो के डायरेक्टर ई निवास समेत शो से जुड़े 35 क्रू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नाइट कर्फ्यू में शूटिंग करने का आरोप

नाइट कर्फ्यू में शूटिंग करने का आरोप

पंजाब में शाम 6 बजे के बाद पंजाब में शूटिंग करने की मनाही है। आरोप है कि जिमी शेरगिल की टीम एक स्कूल में रात 8 बजे तक शूटिंग कर रही थी और इस सिलसिले में उनका चालान भी काटा गया था।

सेट पर 150 लोग मौजूद थे

सेट पर 150 लोग मौजूद थे

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट की मानें तो जिमी शेरगिल व उनकी टीम नाइट कर्फ्यू में शूटिंग कर रहे थे और सेट पर 150 लोग मौजूद थे। जबकि कोरोना काल में इतने लोगों के साथ सेट पर शूटिंग करने की सख्त मनाही है।

कौन हैं जिमी शेरगिल

कौन हैं जिमी शेरगिल

बता दें जिमी शेरगिल पंजाबी फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर हैं। उन्होंने मोहब्बतें, साहेब बीवी और गैंगस्टर से लेकर तनु विद्स मनु जैसी फिल्मों में काम किया है।

शूटिंग बंद है

शूटिंग बंद है

कोरोना के चलते महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। वहीं दिल्ली जैसे शहरों और कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। लॉकडाउन के चलते शूटिंग आदि सब बंद पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X