आर्थिक तंगी के चलते सब्जी बेचने को मजबूर हुआ ये एक्टर, वायरल हुआ टिकटॉक वीडियो
कोरोना वायरस महामारी के दौरान आम लोगों का ही नहीं, बॉलीवुड सेलेब्स का भी बत्तर हाल हो चुका है। कुछ स्टार्स जिन्हें काम नहीं मिल रहा वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो कुछ स्टार्स आर्थिक तंगी से परेशान हो चुके हैं। ऐसे में ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें "जीजी और जुजू" व "बब्बर" जैसी प्रोजेक्ट में काम करने वाले जावेद हैदर आर्थिक तंगी के चलते सब्जी बेचने को मजबूर हैं।
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा ने ट्विटर पर जावेद हैदर की टिकटॉक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी से काम-धंधा चौपट हो जाने के बाद एक्टर जावेद सब्जी बेच कर गुजारा कर रहे हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स ने भी रिएक्ट किया।
Recommended Video
इस वीडियो में जावेद अख्तर सब्जी बेचते नजर आ रहे हैं। "दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे" गाने पर वह टिकटॉक वीडियो में नजर आ रहे हैं। वह ग्राहकों को सब्जी देते और बेचते नजर आ रहे हैं। बता दें लॉकडाउन के चलते टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग एकदम बंद थीं, वहीं नए प्रोजेक्ट के शुरु होने में तमाम दिक्कतें आ रही है, ऐसे में स्टार्स व अन्य फील्ड से जुड़े कलाकारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











