कन्नड़ एक्टर जग्गेश बने रीयल लाइफ हीरो

Jaggesh
कन्नड़ फिल्मों के हास्य अभिनेता जग्गेश अपने रीयल लाइफ में हीरो बन गए हैं। उन्होंने दो चेन स्नेचर्स को मल्लेश्वरम में अपने घर के सामने गुरुवार सुबह 17 वर्षीय एक लड़की पर हमला करते हुए गिरफ्तार करवाया।

पुलिस ने बताया कि जग्गेश इस वक्त अपने घर की ओर जा रहे थे तभी उन्होंने एक लड़की की चीख सुनी। जैसे ही उनका ध्यान लड़की की तरफ गया तो उन्होंने बदमाशों को एक लड़की के गले का चेन खिंचते हुए देखा।

इसे देखते ही तुरंत जग्गेश अपने ड्राइवर पद्मनाभ के साथ लड़की के बचाव के लिए दौड़ पड़े। बदमाशों ने जग्गेश को आता देख तुरंत ही अपनी बाइक स्टार्ट की और भागने लगे लेकिन अंत में वो भागने में असफल साबित रहे, इस एक्टर ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले भी करवा दिया।

पुलिस ने उनकी पहचान कौशिक और नवीन के रूप में की है जो एक छात्र हैं। यह पहला मौका नहीं है जब इस कन्नड़ एक्टर ने किसी की मदद की है इससे पहले भी वो ट्रेन से घायल हो चुके व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवा चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X