गाड़ी हटाने को कहा... और मार दिया चाकू, एक्ट्रेस Huma Qureshi के भाई की दो लोगों ने की बेरहमी से हत्या

Huma Qureshi

Huma Qureshi Brother Murder: हुमा कुरैशी बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और लोग उनकी एक्टिंग को खूब पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में उनके यहां मातम पसर गया है। क्योंकि उनके भाई की दिल्ली में बेरहमी से हत्या कर दी गई है, जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में हैं।

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के कजिन भाई आसिफ कुरैशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद महज एक स्कूटी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

क्या हुआ उस रात?

गुरुवार की रात लगभग 10 बजे, दिल्ली के भोगल मार्केट लेन (जंगपुरा इलाके) में रहने वाले 42 वर्षीय आसिफ कुरैशी ने अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने वाले दो युवकों से बस इतना कहा कि वे अपनी गाड़ी थोड़ा किनारे कर दें, ताकि मेन गेट ब्लॉक न हो। इस मामूली सी बात पर पहले तो बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों आरोपी युवक पहले तो वहां से चले गए, लेकिन उन्होंने जाते-जाते धमकी दी कि वो लौटेंगे। कुछ ही देर बाद वे वापस आए और उन्होंने कथित रूप से धारदार हथियार से आसिफ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद आसिफ को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में उनका काफी खून बह गया था, जो उनकी जान ले गया। घटना के वक्त उनकी पत्नी शाहीन भी मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने बताया, 'हमारे पड़ोसी ने स्कूटी बाहर खड़ी की थी। मेरे पति ने सिर्फ कहा कि कृपया गाड़ी हटा लें, लेकिन उस आदमी ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि वो लौटेगा। थोड़ी ही देर में वो अपने भाई के साथ वापस आया और मेरे पति को चाकुओं से गोद दिया।'

पहले भी हो चुके थे झगड़े

शाहीन के मुताबिक, आसिफ और पड़ोसियों के बीच पहले भी पार्किंग को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका था। इस बार का विवाद जानलेवा बन गया। उनका कहना है कि ये हत्या पूरी साजिश के तहत की गई है।

परिवार में शोक की लहर

घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है। हुमा कुरैशी के पिता और आसिफ के चाचा सलीम कुरैशी ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा- 'महज पार्किंग के लिए किसी की जान ले लेना बेहद शर्मनाक है। आसिफ ने सिर्फ इतना कहा था कि गाड़ी गेट के सामने ना लगाएं, लेकिन उन लोगों ने मिलकर उसे मार डाला।' इस मामले को लेकर हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस ने की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुराने विवादों की भी छानबीन की जा रही है ताकि इस हमले की बैकग्राउंड को समझा जा सके।

कौन थे आसिफ कुरैशी?

आसिफ कुरैशी दिल्ली में चिकन बिजनेस चलाते थे और अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी दो शादियां हुई थीं और दोनों पत्नियां इस घटना से बेहद सदमे में हैं। हुमा और साकिब का परिवार न केवल फिल्म इंडस्ट्री में, बल्कि हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में भी बड़ा नाम रखता है। उनके पिता सलीम कुरैशी देश के कई शहरों में चलने वाले लोकप्रिय रेस्तरां चेन के मालिक हैं।

More from Filmibeat

Read more about: huma qureshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X