रितिक भी देने लग गये गाली

खबर है कि अपनी आनेवाली फिल्म जिंदगी मिलेगी न दोबारा में भी वह इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आयेंगे| फिल्म में एक संवाद है एक आधा इमोशन अपनी एक्टिंग में भी ला डंबास||रितिक ने कहा है कि डंबास कोई अपशब्द नहीं| यह उसी तरह है जैसे हम किसी को डब्बू कहते हैं या इडियट कहते हैं| मैंने डिब्बे से इंस्पायर होकर ही इस शब्द का इजाद किया है|
रितिक ने कहा है कि वे अपशब्दों का इस्तेमाल अपनी जिंदगी में भी नहीं करते,क्योंकि उन्हें यह पसंद नहीं है| तो फिर वह फिल्मों में इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे| इसलिए प्लीज उनके इस शब्द का गलत अर्थ न निकाला जाये| चलिए रितिक हम इस बात को मान लेते हैं| लेकिन उम्मीद करते हैं कि दर्शक और आलोचक भी इस बात पर अपनी सहमति जता दे|


Click it and Unblock the Notifications











