इस बड़े एक्टर ने दिया सुशांत मामले पर रिएक्शन, 'रिया की गिरफ्तारी से कई लोग खुश हैं'
सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किया गया। रिया चक्रवर्ती पर बॉलीवुड के कुछ सितारों ने नाराजगी जताई। कुछ फिल्म हस्तियों ने रिया चक्रवर्ती की रिहाई की मांग की। वहीं अब यारियां फिल्म अभिनेता हिमांश कोहली का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि सुशांत के में मुख्य एजेंडा भटक चुका है। स्पॉटबॉय से बातचीत में हिमांश कोहली ने सुशांत केस को लेकर कहा कि क्या सिर्फ मैं ही हूं जिसे ये लग रहा है कि इस मामले का ध्यान भटक रहा है? एक्टर ने कहा कि पिछले कई दिनों में सुशांत केस को लेकर कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। पहले सुशांत को न्याय दिलवाने को लेकर मांग हो रही थी लेकिन अब होड़ मची है कि जल्दी से किसी को दोषी करार दें।
हिमांश कोहली ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि कुछ लोग उनकी गिरफ्तारी को लेकर खुश हो रहे हैं जबकि वह ये नहीं सोच रहे हैं कि आखिर रिया का अपराध है क्या। लोग बिना सोचे हैप्पी पोस्ट लिख रहे हैं। देश की बड़ी जांच एजेंसियां सुशांत केस में जांच कर रही है। हमें थोड़ा विवेक रखना चाहिए। हिमांश ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत को जरूर इस मामले में न्याय मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











