गोविंदा ने यू ट्यूब पर लांच किया 'गोविंदा नंबर 1' चैनल, निजी जिंदगी के खुलेंगे राज

हीरो नंबर 1 से हिंदी सिनेमा से अपनी पहचान बनाने वाले गोविंदा ने फिर से नई शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्मों से दूर रहने वाले गोविंदा ने सोशल मीडिया से नई पहचान बनाने की कवायद की है। जी हां, बदलते हुए माहौल को देखते हुए गोविंदा ने गोविंदा नंबर 1 नाम से अपना एक यू ट्यूब चैनल लांच किया है।

इस चैनल पर गोविंदा ने खुद के गाए हुए गीत और कुछ अलग प्रतिभाओं को साझा करेंगे। उनकी पुरानी फिल्मों से जुड़ी कुछ जानकारी और वीडियो भी यहां आने वाले दिनों में मौजूद हो सकते हैं। इसकी शुरुआत गोविंदा ने 14 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन्स डे से कर दी है। उन्होंने अपने गाए हुए दो गीत चलना रोमांस करें और तू मेरी ड्रीम कम टू गाने को फैंस के लिए अपलोड किया है।

Govinda

अपनी इस नए सफर के संबंध में गोविंदा ने जानकारी देते हुए कहा कि हर बार मैंने ये तय किया है कि मैं अपने फैंस का एंटरटेनमेंट करता रहूं। जिन्होंने मुझे इतना प्यार और आशीर्वाद के समंदर में स्नान कराया है।

आज के दौर में सोशल मीडिया ही इसका अच्छा तरीका है। वैसे गोविंदा ये पहली बार सोशल मीडिया का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। इससे पहले उन्होंने टिकटॅाक पर अपना खाता खोला है। जहां पर अलग डांस स्टेप के जरिए अपने फैंस के साथ मुलाकात करते हैं।

गौरतलब है कि गोविंदा की आखिरी फिल्म पहलाज निहलानी की फिल्म रंगीला राजा में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने डबल भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X