नेपोटिज्म पर भड़की एक्टर गोविंदा की बेटी- पिता की मदद लेती तो 30-40 प्रोजेक्ट मेरे पास होते
बॅालीवुड में नेपोटिज्म एक बड़ा सवाल है। इस मामले को लेकर हर साल कोई ना कोई मामला गर्म होता रहता है। नेपोटिज्म एक ऐसा प्रश्न है जो स्टार किड्स के सफलता पर अपनी कड़ी नजर रखता आ रहा है। इस बीच कई बड़े स्टार्स इस बात को स्वीकार करते हैं कि नेपोटिज्म के साथ मेहनत और लक भी इंडस्ट्री में खुद का नाम कमाने के लिए बेहद जरूरी है।
दूसरी तरफ कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो खुद तो चमक गए लेकिन उनके परिवार के दूसरे लोग फेम को हासिल करने से पीछे रह गए। इस फेहरिस्त में एक नाम गोविंदा के परिवार का भी आता है।बॅालीवुड एक्टर गोविंदा ने अपने करियर की ऊंची उड़ान देखी है।

उनकी बेटी टीना आहूजा सफलता की पहली सीढ़ी तक भी नहीं पहुंच पाईं। टीना आहूजा का मानना है कि नेपोटिज्म कभी भी उनके करियर में काम नहीं आया। वह खुद को किसी भी तरह से नेपो किड नहीं मानती हैं।


Click it and Unblock the Notifications