नेपोटिज्म पर गोविंदा का बड़ा बयान, स्ट्रगल पर बोले- "घंटों किया करता था इंतजार"
अभिनेता गोविंदा भी नेपोटिज्म की बहस में कूद पड़े हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने करियर, बच्चों और स्ट्रगल पर बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में जगह बनाईं और ये कद हासिल किया। सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद लगातार नेपोटिज्म और गुटबाजी की बहस तेज होती जा रही है। कंगना जैसे स्टार्स खुलकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं गोविंदा का कहना है कि बॉलीवुड में गुटबाजी की बात को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने ये भी कहा कि अब बॉलीवुड को सिर्फ चार से पांच लोग ही चलाते हैं।
अभिनेता गोविंदा हालिए एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म को लेकर बोले कि पहले ऐसा होता था कि जिसके पास प्रतिभा थी उसे जरूर काम मिलता था। लेकिन अब फिल्म इंडस्ट्री में चार से पांच लोग है जो तय करते हैं कि किसी मौका मिले और किसेनहीं। वही हैं जो पूरा बिजनेस चला रहे हैं। इतना ही नहीं गोविंदा ने कहा कि बॉलीवुड के इन चार पांच लोगों के पास ही ये शक्ति है कि जो उनके करीबी हैं उनकी फिल्मों को रिलीज किया जाए। वरना कुछ अच्छी फिल्मों को तो सही मौका तक नहीं मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications