पानी के भीतर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ रोमांटिक हुए फरहान अख्तर, तस्वीरें अकेले में देखिए
फरहान अख्तर बीते कई साल से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। खासतौर पर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ वह अक्सर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करते हुए नजर आते हैं। जहां पर तस्वीरों में दोनों का प्यार साफ नजर आता है। एक बार फिर एक्ट्रेस और वीजे शिबानी दांडेकर अपने बॅायफ्रेंड फरहान अख्तर के साथ वेकेशन का आनंद उठा रही हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती के साथ अपनी दोस्ती को लेकर शिबानी दांडेकर काफी ट्रोल भी हुईं। ऐसे में फरहान अख्तर ने शिबानी का पूरा साथ दिया। इस वक्त दोनों साथ मिलकर मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं। यहां पर रोमांटिक समय बिताने के साथ दोनों मिलकर जमकर मस्ती भी कर रहे हैं।

शिबानी ने फरहान अख्तर के साथ एक तस्वीर शेयर कर ये बताया है कि ये उनका हैप्पी प्लेस है। शिबानी ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों पूल में एक साथ खड़े हैं। शिबानी ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा है मेरा हैप्पी प्लेस।
फरहान के साथ शिबानी ही नहीं बल्कि उनकी बेटी अकीरा अख्तर भी मौजूद हैं। फरहान ने अपनी बेटी और शिबानी की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। लिखा है कि बीच ओ बीच। फरहान ने स्कूबा डाइविंग के 2 वीडियो भी शेयर किए हैं। वीडियो के साथ फरहान ने लिखा है कि अपनी आत्मा को खुश रखें। नीचे देखिए तस्वीरें...
नीचे देखि एक और तस्वीर..


Click it and Unblock the Notifications











