एक्टर- डाइरेक्टर नीरज वोरा की हालत गंभीर.. दे चुके हैं हिट फिल्में
एक्टर डाइरेक्टर नीरज वोरा को दिमागी दौरा, फिलहाल स्थिति गंभीर है। ऐम्स में किया गया है भर्ती।
एक्टर डाइरेक्टर नीरज वोरा ब्रेन स्ट्रोक की वजह से कोमा में हैं। फिलहाल स्थिति गंभीर है, लिहाजा उन्हें ऐम्स में भर्ती किया गया है। अपने कॉमेडी किरदारों की वजह से पॉपुलर रहे नीरज वोरा को लेकर डॉक्टर भी सोच विचार कर रहे हैं कि रिस्की ऑपरेशन करना चाहिए या नहीं।

बता दें, नीरज वोरा एक्टर और डाइरेक्टर के रूप में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। उन्होंने खिलाड़ी 420, फिर हेरा फेरी, रन भोला रन जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
जबकि मन, विरासत, ंंरंगीला, हर दिल जो प्यार करेगा, बोल बच्चन, वेलकम बैक जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर दिखें हैं। फिलहाल, हम उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











