ईडी का एक्शन: डीनो मोरिया, संजय खान- डीजे अकील की करोड़ों संपत्ति जब्त, 14500 करोड़,हवाला मामला
मनी लॅान्ड्रिग मामले में एक्ट्रेस यामी गौतम को समन भेजने के बाद प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ईडी ने शुक्रवार को फिल्म जगत से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने लाया है। शुक्रवार को ईडी ने अभिनेता डीनो मोरिया, संजय खान और डीजे अकील की संपत्ति बैंक धोखाधड़ी से जुड़े करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर ली है।
ईडी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए इस मामले को पूरा 14500 करोड़ का केस बताया है। ईडी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चार लोगों की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है।

इसमें संजय खान के तीन करोड़, डीनो मोरिया के 1.4 करोड़ और डीजे अकील के 1.98 करोड़ रुपए शामिल है। साथ ही में दिवंगत कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के दामाद इरफान अहम सिद्दीकी की भी 2.41 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











