किसानों का भारत बंद, समर्थन में आए दिलजीत दोसांझ, बोले 'हम साथ खड़े हैं'
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को लेकर मशहूर है कि वो देश और राजनीति के मुद्दे पर अक्सर अपनी बेबाक राय रखते हैं। जैसे इस समय देश के किसान काफी ज्यादा चर्चा में हैं और आज यानि 25 सितंबर को भारत बंद का आह्वाहन करते हुए सरकार से अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे माहौल को देखकर लग रहा है कि किसानों और सरकार के बीच काफी बड़ी ठनाठनी होने वाली है।
गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा के किसान तीन अहम कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं। हालांकि अब किसानों के समर्थन में कुछ सितारों के नाम भी शामिल हुए हैं जो कि उनका विरोध कर रहे हैं। उन्ही मे से एक हैं अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ जिनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होने किसानों का समर्थन किया है। उन्होने लिखा है.. '25 सितंबर, हम सभी लोग किसान समुदाय के साथ खड़े हैं।
पूछताछ के लिए NCB ऑफिस निकली रकुल प्रीत सिंह, वायरल हुईं तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications