मशहूर अभिनेता दलीप ताहिल ने शराब के नशे में ऑटो को मारी टक्कर, गिरफ्तारी के बाद जमानत
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दलीप ताहिल ने हाल ही में कुछ ऐसा किया कि उनको हवालात में जाना पड़ा। बता दें कि वो नशे में थे और गाड़ी चला रहे थे..उन्होने एक रिक्शावाले को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होने बचने के लिए काफी कोशिश की और गाड़ी भगा दी लेकिन गणेश भगवान की वजह से पकड़े गए है। दरअसल वो जिस रास्ते से जा रहे थे उस जगह पर गणपति विसर्जन के लिए लोग जा रहे थे और भीड़ काफी ज्यादा थी..इस कारण वो पकड़ गए।
ये घटना रविवार रात 9 बजे खार स्थित चाइना गार्डन रेस्टोरेंट के बाहर की है जब नशे उन्होने ये सब कर डाला था। दलीप ताहिल जा रहे थे औप पीछे उन्होने आगे जा रही ऑटो पर टक्कर मारी..

जिससे उसमें बैठे दो लोगों की रीढ़ की हड्डी में काफी जोर का झटका लगा। इसके बाद वो वहां से भागने लगे लेकिन पकड़ गए और उनको पुलिस पकड़ ले गई।
हालांकि बाद में उनको जमानत पर रिहा कर दिया लेकिन उन शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अक्सर देखा जाता है कि कई लोग इसका शिकार हो जाते है और कई ऐसे मौके है कि बॉलीवुड के सेलेब्रिटी भी इससे पीछे नहीं रहते है।


Click it and Unblock the Notifications