दिलीप कुमार की तबियत खराब..अस्पताल में भर्ती
दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें पैर में दर्द और सूजन के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
बॉलीवुड के महान नायक दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार दोपहर को उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें पैर में दर्द और सूजन की शिकायत हुई थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

आपको बता दें कि आने वाली 11 दिसंबर को दिलीप कुमार का जन्मदिन भी है वो इस साल 94 साल के हो जाएंगे।दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया कि उन्हें अस्पताल रूटीन चैकअप के लिए हमें लेकर जाना ही था, लेकिन पैरों में सूजन की वजह से उन्हें जल्द ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
#TrailerTalk: शाहरूख खान का 'रईस एलान' - अपना टाइम शुरू!
अस्पताल में दिलीप की सेहत पर पूरी तरह से निगरानी बनाई हुई है। सायरा बानो का कहना कि भगवान करे उनके जन्मदिन से पहले उनकी सेहत में सुधार आ जाए और उन्हें घर ले जाया जा सके।


Click it and Unblock the Notifications