केरल की पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ में अभिनेता दिलीप गिरफ्तार
एक्टर दिलीप केरल की एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार
मलयालम फिल्मों के जाने माने अभिनेता दिलीप को केरल की मशहूर एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें शूटिंग स्थल से सीधे गिरफ्तार किया है। दिलीप मदुरै में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और वहां से उन्हें पहले पुलिस ने कस्टडी में लिया फिर अरेस्ट किया।
दिलीप पर एक्ट्रेस का अपहरण करने और उसका यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले ने पिछले हफ्ते ही पुलिस ने अभिनेता दिलीप और फिल्म निर्देशक नादिर शहा से लंबी पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद दिलीप की पत्नी के कई कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी।

आपको बता दें कि इसी साल 19 फरवरी को मलयालम फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री पर कोच्चि में हमला हुआ था। जिसके बाद एक घटना को अंजाम देने वाले अपराधी सुनील कुमार के एक खत के सामने आने के बाद अभिनेत्री पर हमले को लेकर रची गई साजिश में नया मोड़ सामने आ गया। खत दिलीप के नाम लिखा गया था, जिसके बाद पुलिस की जांच नई दिशा में मुड़ गई और अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











