पिता की कब्र पर मोहम्मद सिराज को देख भावुक हुए धर्मेंद्र - वालिद की मौत का सदमा, भारत का बहादुर बेटा
बॅालीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर एक ऐसी बात लिखी है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर मोहम्मद सिराज की धर्मेंद्र ने जमकर बात लिखी है। साथ ही उनके हिम्मत को लेकर भी बढ़ाई की है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान मोहम्मद सिराज ने ऐसा कुछ कर दिखाया है जो कि हर किसी के बस की बात नहीं है।
मोहम्मद सिराज के इस बड़े कदम की हरकोई तारीफ कर रहा है जो कि उनकी जिंदगी की बेहद दर्दनाक घटना भी रही है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान ही मोहम्मद सिराज के वालिद का निधन हो गया था।

मोहम्मद सिराज के पिता का निधन 20 नवंबर को हो गया था। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे। कोरोना प्रोटोकॅाल के कारण सिराज अपनी पिता के आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाएं।


Click it and Unblock the Notifications