82 साल की उम्र में खेती कर रहे है, पशुओं को चारा खिला रहे है धर्मेंद्र, देखिए Video
बॉलीवुड में आकर लोग अक्सर अपने कल्चर और समाज को भूलकर वहां की चकाचौंध में इतना खो जाते है कि उनको ये तक पता नहीं रहता है कि उनका असली समाज क्या है। इस मामले में अभिनेता धर्मेंद्र कहीं दूर हैं क्योंकि वो आज भी अपनी मिट्टी से प्यार करते है और कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते है जो उनको भारतीय होने का अहसास दिलाता रहे।
जी हां इस समय धर्मेंद्र अपने गांव में समय गुजार रहे है और ज्यादा वक्त खेती और किसानी में ही निकाल रहे है। वैसे को धर्मेंद्र की उम्र इस समय 82 साल की है पर वो अभी भी मेहनत का काम कर लेते है।

दरअसल इस बात को हम यू हीं नहीं कह रहे है बल्कि इसका प्रमाण भी हमारे पास है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम एकाउंट जिसका नाम आपको धर्म है उससे दो वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें अभिनेता आम की खेती और पशुओं को चारा खिलाते हुए नजर आ रहे है।
वहीं एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें धर्मेंद्र सिर पर बोझ भी रखे हुए है। एक वीडियो मे धर्मेंद्र ये भी कहते हुए नजर आ रहे है कि वो किसान है और पशुओं को कहते है कि वो उनके बच्चे है और उनको चारा खिलाना और उनके साथ समय गुजारना उनको अच्छा लगता है।
काफी समय से किसी फिल्म में नहीं नजर आए धरम पाजी अब यमला पगला दीवाना फिर सें में नजर आने वाले है। इस उम्र में भी वो काफी ज्यादा फिट है और उनकी एनर्जी कमाल की है।
फिलहाल धर्मेंद्र के इन वीडियोज और तस्वीर से साफ पता चल रहा कि वो अपनी मिट्टी से और खेती किसानी से कितना ज्यादा जुड़े हुए है। वो अपना अधिक वक्त फार्म हाउस में गुजारते है और उनके बीच ही खुश रहते है।
खबर है कि उनकी फिल्म में सलमान खान एक गाने में कैमियो करते हुए नजर आने वाले है और उसका शूट भी पूरा हो चुका है।
हाल ही में एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें सलमान खान, धर्मेंद्र, सनी देओल और साजिद नाडियावाला साथ में नजर आ रहे थे। खबर थी कि गाने की शूटिंग के सेट की वो फोटो है।


Click it and Unblock the Notifications