किसानों को धर्मेंद्र ने दी ऐसी दुआ, दिल छू लेने वाला पोस्ट- जी जान से करता हूं अरदास
किसानों के समर्थन में बॅालीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जो कि अपना समर्थन दिखा रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी लिखे और शेयर किए जा रहे हैं। दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत की किसान कंट्रोवर्सी के साथ सनी देओल भी किसानों के कारण कंट्रोवर्सी का सामना पिछले दिन कर चुके हैं।
हालांकि इन सबके से अलग बॅालीवुड एक्टर धर्मेंद्र किसान बिल और किसान आंदोलन से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पर अपनी राय जरूर जाहिर करते हैं। इस बार भी ट्विटर पर किसानों की तस्वीर शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने किसानों के लिए इंसाफ की मांग कर दी है। उनका ये दिल छू लेने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि किसान 26 नवंबर से दिल्ली बॅार्डर पर बैठे हैं। सोमवार को फिर से किसान नेता और सरकार के बीच दिल्ली में खास मुलाकात होनी है। इससे पहले धर्मेंद्र ने पूरे दिल से किसानों के लिए एक खास संदेश भेजा है।


Click it and Unblock the Notifications