85 साल के धर्मेंद्र ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, Video में बोला-ये दिखावे के लिए नहीं है, जोश आ गया
कोरोना के बढ़ते मामले के बीच कई कलाकार कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। तो वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो कि कोरोना वैक्सीन को लगा रहे हैं और साथ ही वीडियो शेयर कर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं कि सभी को कोरोना वैक्सीन से घबराना नहीं चाहिए। इस फेहरिस्त में नया नाम शामिल हुआ है बॅालीवुड के सीनियर एक्टर धर्मेंद्र का।
85 साल के धर्मेंद्र ने कोरोना वैक्सीन लगा ली है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद उनकी सेहत को लेकर उन्हें क्या महसूस हुआ है।

इसके बाद जो नर्स कह रही हैं उनकी बात को ध्यान से सुन भी रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिन भी कुछ कलाकारों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। जिसका वीडियो भी शेयर किया है। धर्मेंद्र ने इस वीडियो में अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications