देओल परिवार पर कोरोना का कहर: 3 स्टाफ कोरोना पॅाजिटिव, धर्मेंद्र का हुआ कोरोना टेस्ट ,जानें बड़ी रिपोर्ट
कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है, ऐसे में लगातार बॅालीवुड से भी कई स्टार्स के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। ऐसा मालूम होता है कि कोरोना का कहर देओल परिवार तक भी पहुंच गया है। हाल ही में एक्टर धर्मेंद्र ने कोरोना की वैक्सीन ली है। वहीं कुछ दिन बाद ये रिपोर्ट सामने आयी है कि देओल परिवार के बंगले पर तीन नौकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सभी पॅाजिटिव कर्मचारी क्वांरटाइन हैं और डॅाक्टर की देखरेख में हैं। जो लोग पॅाजिटिव पाए गए हैं वह जल्द ठीक हो जाए। बताया जा रहा है कि एक्टर सभी तरह की सावधानी बरत रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बीच धर्मेंद्र के जुहू स्थित बंगले पर तीन लोग कोरोना वायरस पॅाजिटिव पाए गए हैं। देओल परिवार ने कोरोना को लेकर हर तरह की सावधानी बरती थी। फिर भी इस तरह का मामला सामने आना देओल परिवार के लिए परेशानी लेकर आया है।


Click it and Unblock the Notifications