धनुष ने जीता केस...बेटे का दावा करने वाले हुए गलत साबित
एक्टर धनुष को मिली बड़ी राहत,एक कपल द्वारा किए गए केस को धनुष ने जीत लिया है।
काफी लंबे समय से धनुष के असली मां बाप का केस कोर्ट में चल रहा था और आखिरकार इस केस को धनुष ने जीत लिया है। जी हां कोर्ट ने धनुष के हक में फैसला सुनाया और इस बात की पुष्टि हो गई है कि जो कपल ये दावा कर रहे थे कि धनुष उनके बेटे हैं वो गलत साबित हुए हैं।
[सोहा अली खान हैं Pregnant..पटौदी खानदान में आने वाला है एक और नन्हा मेहमान ]
दरअसल मामला ये था कि एक कपल ने दावा किया था कि धनुष उनके बेटे हैं जो बचपन में घर से भाग गए थे और इसलिए वो मासिक भत्ते के तौर पर 65000 रूपए हर महीने चाहते थे। उन्होंने साथ ही ये भी दावा किया था कि धनुष ने बर्थ मार्क को मिटा दिया है।

बहरहाल धनुष , उनके परिवार और रजनीकांत के लिए ये काफी राहत भरी खबर है। धनुष असल में तमिल फिल्मों के प्रोड्यूसर तमिल राजा के बेटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications