चार्जशीट को हिट बनाएंगे देवानंद

लगातार कई फ्लाफ देने के बाद 85 वर्षीय देवानंद अब पूरे उत्साह के साथ फिल्म चार्जशीट बनाने की तैयारी में जुट गये हैं.
देवानंद ने कहा कि वे इस बार हिट फिल्म ही बनायेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म की मार्केटिंग का तरीका नहीं मालूम था, यही वजह थी कि उनके पहले वाली फिल्मों का ठीक तरीके से प्रचार नहीं हो पाया और वे फ्लाफ चली गई. लेकिन इस बार वे पूरी तैयारी के साथ फिल्म बनायेंगे.
देवानंद ने कहा कि फिल्म में वे स्वयं और जैकी श्राफ भी होंगे. फिल्म में वे रिटायर सी बी आई अधिकारी बनेंगे. समीर कोचर इसमें भ्रष्ट पुलिस अधिकारी बन रहे हैं.
देवानंद ने बालीवुड को जीनत अमान, टीना मुनीम और तब्बू जैसे स्टार दिये हैं. देवानंद ने कहा कि वे हमेशा नई प्रतिभाओं को अवसर देने के पक्ष में रहते हैं.
फिल्म की शूटिंग ज्यादातर पंचगनी में की जायेगी और जनवरी 2009 तक फिल्म पूरी हो जायेगी


Click it and Unblock the Notifications