जब ऐश्वर्या की खूबसूरती के सामने अपने डायलॉग भूल गए ये एक्टर
ऐश्वर्या राय की खूबसूरती ऐसी है कि हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता लेकिन दर्शन कुमार शूटिंंग के दौरान अपने डायलोग तक भूल गए।
ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत हैं ये जगजाहिर है और कोई भी जब पहली बार ऐश्वर्या राय को देखेगा तो जाहिर है वो उनकी खूबसूरती को देखता ही रह जाएगा। कुछ ऐसा ही सरबजीत की शूटिंग के दौरान एक्टर दर्शन कुमार के साथ हुआ। वो जब पहली बार ऐश्वर्या राय के सामने शॉट देने जा रहे थे तो वो अपनी लाइन तक भूल गए।
['सुपरहीरो' अंदाज में वापसी करेंगे ये स्टार...बैक टू बैक मिली 4 फिल्में!]
दरअसल दर्शन कुमार की ऐश्वर्या राय क्रश थीं और जब सरबजीत का सीन फिल्माना था जहां ऐश्वर्या राय हाथों में माला लिए उनकी ओर आ रही होती हैं और पीछ शहनाई का म्यूजिक बज रहा होता है। दर्शन कुमार ने बताया कि इस दौरान वो इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि वो सबकुछ भूल गए।

वैसे हम आपको बता दें कि सिर्फ दर्शन कुमार नहीं है जिनके साथ ऐसा हो चुका है। झलक दिखला जा के मंच पर सुशांत सिंह राजपूत ने खुलासा किया था कि जब वो श्यामक डावर की डांस एकेडमी में थे तब उन्हें एक अवार्ड शो में ऐश्वर्या राय को लगभग 7 सेकेंड के लिए उठाना था लेकिन वो ऐश को देखते ही सबकुछ भूल गए और 15 सेकेंड तक उन्हें नहीं उतारा। इसके लिए उन्हें डांट भी मिली थी।
फिलहाल ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के साथ गुलाब जामुन में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











