एक्टर दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को NCB ने किया गिरफ्तार, घर में छापे में मिली ड्रग्स

मुंबई पुलिस के नारकोटिक्स ब्रांच ने मशहूर एक्टर दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। कुछ ही दिन पहले एक ड्रग पेडलर मुजम्मिल शेख की गिरफ्तारी के बाद शेख ने अपने क्लाईंट्स की लिस्ट में ध्रुव का नाम कुबूल किया था। 30 साल के ध्रुव को NCB ने सुबूत के साथ गिरफ्तार किया है।

ध्रुव के घर छापेमारी करने पर उनके घर से लगभग 35 ग्राम एमडी, Medephrone भी जब्त की गई। ध्रुव 2019 से इस ड्रग पेडलर के संपर्क में थे। बुधवार को पुलिस ने ध्रुव को गिरफ्तार किया।

actor-dalip-tahil-s-son-dhruv-tahil-arrested-after-raiding-his-house-and-possession-of-drugs

गौरतलब है कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के एक बयान ने मुंबई के ड्रग कार्टेल की पोल खोल कर रख दी थी। रिया ने अपने बयान में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग एडिक्ट थे और लगभग आधे से ज़्यादा बॉलीवुड ड्रग्स पर जीता है।

इसके बाद बड़े स्तर पर NCB ने ड्रग्स मामले को उजागर किया था जिसके बाद से लगातार ही मायानगरी के किसी बड़े छोटे नाम का ज़िक्र ड्रग कार्टेल में हो ही जाता है।

दलीप ताहिल के बेटे ध्रुव

दलीप ताहिल के बेटे ध्रुव

गौरतलब है कि दलीप ताहिल के बेटे घ्रुव लंदन में एक्टर और मॉडल हैं। वो बॉलीवुड में फिलहाल अपनी जगह ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

2019 के चैट्स

2019 के चैट्स

हालांकि, मुजम्मिल और ध्रुव के बीच की वॉट्सएप चैट 2019 के समय की है। लेकिन इन चैट्स से साफ है कि ध्रुव, गैर कानूनी ड्रग्स खरीदते थे।

ऑनलाइन पैसों का ट्रांसफर

ऑनलाइन पैसों का ट्रांसफर

ध्रुव और मुजम्मिल के बीच ऑनलाइन पैसों की लेन देन भी हुई है जो इस बात का सुबूत हैं कि ध्रुव ने मुजम्मिल से ड्रग्स खरीदे थे।

कई बार मंगवााय ड्रग्स

कई बार मंगवााय ड्रग्स

वहीं मुजम्मिल शेख ने भी गिरफ्तारी के बाद कुबूल किया है कि ध्रुव ताहिल उनके रेगुलर क्लाईंट थे और ध्रुव ने शेख से कई बार ड्रग्स मंगवाया है। इसी जानकारी के बाद ध्रुव के घर छापा मारा गया।

ना बयान ना पुष्टि

ना बयान ना पुष्टि

फिलहाल ध्रुव की गिरफ्तारी पर ना ही उनकी तरफ से और ना ही उनके पिता की तरफ से कोई बयान आया है।

सुशांत की मौत के बाद मुंबई का ड्रग कार्टेल

सुशांत की मौत के बाद मुंबई का ड्रग कार्टेल

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक साल बाद भी मुंबई के ड्रग कार्टेल से बड़े बड़े नामों का जुड़ा होना जारी है और आए दिन किसी ना किसी बड़े नाम के गिरफ्तारी का ज़िक्र अभी भी हो ही जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X