सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर बोले दिलीप ताहिल, कहा- "ऐसे आत्महत्या नहीं कर सकता"
युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को सुसाइड कर हैरान कर दिया। इस मामले में आए दिन नए नए बयान और कयास सामने आ रहे हैं। लगातार अभिनेता के आत्महत्या पर सवाल उठा रहे हैं। अब ऐसे में ही दिग्गज अभिनेता दिलीप ताहिल का बयान सामने आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में दिलीप ताहिल ने सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
दिलीप ताहिर ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कहा कि, इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस ही आपका भविष्य तय करता है। सुशांत तो बॉक्स ऑफिस के बाजीगर थे, उन्होंने कई हिट फिल्में दीं और शानदार काम कर रहे थे। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के पीछे सिर्फ करियर ही वजह नहीं हो सकता है। इसके पीछे कोई दूसरे कारण हो सकते हैं।

दिलीप ताहिल ने इंडस्ट्री में सुशांत के बॉयकॉट को लेकर कहा भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कभी कभी फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी परेशानी आती है और प्रड्यूसर्स के साथ मतभेद हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications