सुपरस्टार चिरंजीवी ने मुझे फाइट सीन में मारने से इंकार किया, बोला- गालियां पड़ेगी- सोनू सूद
कोरोना लॅाकडाउन के दौरान सोनू सूद ने मजदूरों के साथ कई लाखों लोगों की मदद करके खुद को मसीहा बना दिया है। देश में सोनू सूद की इमेज किसी सुपरहीरो से कम नहीं है। लोग उन्हें असली जीवन का सुपरस्टार मानते हैं। ऐसे में रियल लाइफ के इस हीरो को पर्दे पर विलेन बनाने को लेकर मेकर्स काफी उलझ रहे हैं।
खुद सोनू सूद ने ये बात स्वीकार की है कि वह विलेन की भूमिका अब नहीं निभाना चाहते हैं। लेकिन इस बीच एक और मसला सामने आ गया है जहां पर सोनू सूद के साथ फाइट सीन करने पर भी मेकर्स और उनके सह कलाकारों को समस्या होने लगी है। सोनू सूद के साथ एक फिल्म को लेकर साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने फाइट सीन करने से इंकार कर दिया है।

उनका कहना है कि दर्शक सोनू सूद को मार खाते हुए नहीं देख सकते, इसका असर फिल्म पर पड़ेगा। खुद इसका जिक्र सोनू सूद ने किया है। सोनू सूद ने खुद इस बात की जानकारी दी कि हम एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन चिरंजीवी सर ने कहा फिल्म में तुम्हारा होना हमारे लिए समस्या है।


Click it and Unblock the Notifications