अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन की वजह से की फिल्म 'ऊंचाई', जानें क्या था खास कारण

निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई', दोस्ती के जज्बे को दर्शाती हैं। एक्टर बोमन ईरानी के लिए भी यारी के पैमाने, जीवन की गहराई का मापदंड हैं और यही वजह हैं कि फिल्म ऊंचाई को बोमन अपने अजीज और दिवंगत दोस्त के लिए समर्पित करते हैं। भावुक बोमन ईरानी ने कहा- 'मुझे लगता है कि अनुपम एक उदार अभिनेता हैं जो चाहते थे कि मेरे साथी अभिनेता इस खूबसूरत फिल्म को करें। राजश्री आज मेरे लिए एक मंदिर है। पीछे मुड़कर देखें तो मुझे लगता है कि ऊंचाई एक उचित श्रद्धांजलि है, मेरे दिवंगत दोस्त को।'

आपको बता दे कि ऊंचाई से बोमन ईरानी का जुड़ना, उनके दोस्त और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर की वजह से हुआ। अनुपम खेर ने कहा- 'सूरज की तरह ,बोमन भी मेरा दोस्त है। अगर सूरज को बोमन जैसा एक्टर चाहिए तो मुझे लगता हैं ऐसे में मिलना तो तय हैं। इसके अलावा, बोमन को सूरज बड़जात्या के साथ इतनी खूबसूरत फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिलना चाहिए। इसलिए मैंने भी वही किया जो एक दोस्त करता हैं।'

 Unchai

फिल्म ऊंचाई में किरदार के रूप में सबसे पहले अमिताभ बच्चन को फाइनल किया गया था। बिग बी ने फिल्म करने के लिए तुरंत ही हामी भर दी थी और इसके पीछे कारण यह है कि उनके बेटे अभिषेक ने उन्हें फ़िल्म करने के लिए कहा था। अमिताभ बच्चन ने कहा- 'जब बच्चे बड़े होते हैं तो वे आपके माता-पिता बन जाते हैं। आप कह सकते हैं, मैंने यह फिल्म माता-पिता के मार्गदर्शन में की है।'

निर्देशक सूरज बड़जात्या आशा के बारे में एक फिल्म बनाना चाहते थे और एक ऐसी फिल्म जिसे वह अपने लिए बनाना चाहते थे और इस प्रकार ऊंचाई का जन्म हुआ। ऊंचाई राजश्री की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है। समुद्र तल से 17000 से अधिक फीट की ऊंचाई पर फिल्माई गई, एक वरिष्ठ स्टार कास्ट के साथ, ऊंचाई का निर्देशन सूरज आर बड़जात्या द्वारा किया गया है। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X