..................... 'डॉक्टर जी' की शूटिंग के लिए इस शहर पहुंचे आयुष्मान खुराना! Actor Ayushmann Khurrana reached Bhopal for Doctor G next Schedule! - Hindi Filmibeat

'डॉक्टर जी' की शूटिंग के लिए इस शहर पहुंचे आयुष्मान खुराना, निभा रहे हैं शानदार किरदार!

अभिनेता आयुष्मान खुरान की फिल्म डॉक्टर जी काफी समय से चर्चा में है। अब इस फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आई है। दरअसल कोरोन काल के कारण फिल्म की शूटिंग रुक गई थी लेकिन अब फिर से इसको शुरु करने का समय आ गया है। खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए आयुष्मान खुराना भोपाल पहुंच चुके हैं और वहीं पर इसकी शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के किरदार की बात करें तो वो इसमें एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

हिंदी फिल्मों के इतिहास में किसी लीड हीरो इस तरह का किरदार नहीं निभाया है। कुछ महीनों पहले फिल्म का ऐलान करते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा था..

doctor g, ayushmann khurrana, डॉक्टर जी, आयुष्मान खुराना

मेरे करियर में पहली बार मैं डॉक्टर कोट को पहनने के लिए उत्साहित हूं और इस प्रक्रिया में एक संदेश भी दिया है जो आपके दिलों तक सीधा पहुंचेगा। "अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक कैंपस कॉमेडी ड्रामा है,

जिसमें मुख्य नायक एक डॉक्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बहुत समय के बाद ऐसा हिंदी फिल्मों में हुआ है और आयुष्मान के 'डॉक्टर जी' की भूमिका निभाने के बाद,

निश्चित रूप से ये इंतजार करने के लायक है। इसके अलावा काफी समय से एक्ट्रेस के लिए चर्चा थी। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आ रहा है। रकुल एक बेहतरीन अदाकारा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X