'वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई' फेम एक्टर आसिफ बसरा ने किया सुसाइड, रस्सी से लगाया फंदा
साल 2020 खत्म होने से पहले अपने साथ एक और बुरी खबर लेकर आया है। परजानियां, ब्लैक फ्राइडे के अलावा कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर आसिफ बसरा ने सुसाइड कर लिया है। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने इस मामले की पुष्टि की है। फिलहाल आसिफ का शव पुलिस के पास है वह इसकी छानबीन शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार आसिफ बसरा ने पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे।

उनके साथ एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी। वह महिला मित्र के साथ लंबे समय से लिव इन में मैक्लोडगंज में रहा करते थे। इस हादसे में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर में वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे।
घर वापसी के बाद उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड का केस ही बताया गया है।ये भी कहा जा रहा है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे। याद दिला दें कि इमरान हाशमी की फिल्म वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई में उनके पिता की भूमिका निभाई थी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











