..................... Actor Ashish Vidyarti Marriage Rupali Baruah for the second time at the age of 60 - Hindi Filmibeat

अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार की शादी, सामने आई दुल्हा- दुल्हन की तस्वीरें

Ashish Vidyarti Marriage

Ashish Vidyarti Marriage: हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता आशीष विद्यार्थी, जो कि अपने विलेन के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी रुपाली बरुला से रचा कर फैंस को चौंका दिया है, सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

अभिनेता आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी-

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने विलेन अंदाज से मशहूर हुए आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार शादी की है। अभिनेता ने असम की रुपाली बरुआ से गपचुप शादी रचाई। जानकारी के अनुसार गुवहाटी की रहने वाली रुपाली कोलकाता में एक फैशन स्‍टोर की मालकिन हैं।

इस कपल ने गुरुवार 25 मई को अपने करीबी लोगों के बीच कोर्ट मैरिज की। आशीष अपनी इस शादी के मौके पर कहा हैं, 'ज‍िंदगी के इस पड़ाव पर, रुपाली से शादी करना एक एक्‍स्‍ट्रा-ऑर्ड‍िनरी फील‍िंग है। सूत्रों से पता चला है शादी के बाद अब ये जोड़ी दोस्‍तों-र‍िश्‍तेदारों के ल‍िए र‍िसेप्‍शन पार्टी रखेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें-

इस शादी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं, फैंस जमकर इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इस कपल को देखकर काफी चौंक गए हैं और अभिनेता की 60 साल की उम्र में हुई इस दूसरी शादी को लेकर भद्दे कमेंट कर रहे हैं, साथ ही शादी को लेकर सलाह दे रहे हैं।

अभिनेता आशीष की पहली शादी-

रुपाली से पहले आशीष ने एक्‍ट्रेस राजोशी व‍िद्यार्थी से शादी की थी, राजोशी प्रस‍िद्ध एक्‍ट्रेस, सिंगर और थ‍िएक्‍टर आर्स्‍ट‍िस्‍ट हैं। लेकिन दोनों की शादी चल नहीं पाई थी बाद में दोनों ने तलाक ले लिया और एक्टर ने अपने काम पर फोकस किया।

आशीष की बात करें तो आशीष 11 से ज्‍यादा भाषाओं की फिल्‍मों में काम कर चुके हैं, वह सालों से फिल्‍मी दुन‍िया का ह‍िस्‍सा हैं। वह 200 से ज्‍यादा फिल्‍मों में नजर आए हैं। वह तम‍िल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी भाषाओं की फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X